पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • हीरो 1999 रु. में लाॅन्च करेगी नई रोडस्टर साइकिल, दूसरी कंपनियों की भी है नजर

हीरो 1999 रु. में लाॅन्च करेगी नई रोडस्टर साइकिल, दूसरी कंपनियों की भी है नजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण इलाकों में पैदल लंबा सफर तय करने वाले और रोजाना के काम साइकिल से करने वाले लोगों के लिए सस्ती साइकिल लाॅन्च करने की घोषणा करने वाली हीरो साइकिल ने अब नई रोडस्टर साइकिल को मात्र 1999 रुपए में लाॅन्च करने की घोषणा की है। हीरो साइकिल की सामान्य रोडस्टर साइकिल 3500 रुपए के आसपास है और इससे करीब आधी कीमत में नई रोडस्टर की घोषणा ने पूरी साइकिल इंडस्ट्री को अचंभे में डाल दिया है।

ये घोषणा हीरो साइकिल्स के एमडी पंकज मुंजाल ने करते हुआ कहा कि आम जनता के साथ किए वादे पर ये बेहतरीन और सस्ती साइकिल लाॅन्च की जा रही है। नई रोडस्टर को हीरो के मैनचेस्टर बेस्ड ग्लोबल डिजाइन सेंटर (एचजीडी) ने डिजाइन किया है। लुधियाना साइकिल इंडस्ट्री के लिए हीरो साइकिल्स का ये पैंतरा इसलिए खतरनाक लग रहा है कि जितने कम रेट पर गांवों में रहने वाले गरीब वर्ग को फोकस कर ये साइकिल लाॅन्च की जा रही है, उस रेट पर दूसरी किसी कंपनी की कोई साइकिल बाजार में नहीं है। हालांकि अन्य साइकिल निर्माता कंपनियों के मालिक इस घोषणा के बावजूद बाजार में कंपीटिशन होने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन इस साइकिल को बनाने में क्या मटीरियल इस्तेमाल होगा, इस पर नजर जरूर टिकाए हैं।

320 मिलियन से ज्यादा लोगों पर फोकस

हीरो साइकिल्स अपने कारोबार को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने के लिए अब डोमेस्टिक मार्केट में ही नई जमीन को ढूंढने में लगी है और इसके लिए ग्रामीण इलाकों पर फोकस किया जा रहा है। यहां पर 320 मिलियन के करीब ऐसी आबादी है जो रोजाना औसतन 6 से 10 किलोमीटर की यात्रा कर अपनी नौकरी वाली जगह और व्यापार के पॉइंट तक पहुंचती है। कंपनी अब ऐसे लोगों पर फोकस कर उन्हें सस्ती साइकिल देकर एक बड़ी मार्केट पर कब्जा जमाना चाहती है।

ये साइकिल पुरानी रोडस्टर की सेगमेंट से हटकर

ये साइकिल पुरानी रोडस्टर की सेगमेंट से हटकर है। भारतीय सड़कों और मिट्टी के रास्तों पर बेहतरीन राइड को ध्यान में रख इसे एचजीडी द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें एडवांस स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया जा रहा है जो 50% अधिक बोझ उठाकर ले जाने में सक्षम है। अभी तक ये तकनीक ही भारत में नहीं आई है और इसे बिल्कुल ही अलग मटीरियल से तैयार किया गया है। -पंकज मुंजाल, एमडी हीरो साइकिल्स।

अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं

इस साइकिल में क्या मटीरियल इस्तेमाल में लाया गया है और इसकी क्वालिटी क्या है, उसे देखे बिना अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती। हमारी कंपनी क्वालिटी में किसी तरह का समझौता नहीं करेगी और अभी हमारा अहम फोकस हाई एंड साइकिल पर है। -केके सेठ, एमडी नीलम साइकिल्स।

पहले तो क्वालिटी देखेंेगे

हमारे पास भी विभिन्न सेगमेंट में इस रेट के आसपास साइकिलें हैं और अभी कंपीटिशन जैसी कोई बात नहीं है। अगर हीरो साइकिल रोडस्टर में कम रेट में साइकिल लाॅन्च कर रही है तो इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले मटीरियल की क्वालिटी को देखे बिना कुछ अधिक नहीं कहा जा सकता। -आरडी शर्मा, एमडी सफारी ग्रुप।

खबरें और भी हैं...