पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मिल से 11.81 लाख का सामान लेकर नहीं दी पेमेंट, आरोपी पर पर्चा

मिल से 11.81 लाख का सामान लेकर नहीं दी पेमेंट, आरोपी पर पर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| पेपर मिल से 11.81 लाख रुपए का सामान लेकर पेमेंट न करने वाले पर थाना लाडोवाल पुलिस ने केस दर्ज किया है। ये मामला एमएम हेमकुंट पेपर मिल के मालिक डीपीएस एंकलेव गांव झम्मट के जतिंदरपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ। आरोपी दुर्गापुरी हैबोवाल का नितिश कुमार है। जतिंदरपाल ने बताया कि उसकी लाडोवाल में पेपर मिल है। आरोपी ने मिल से 11.81 लाख का सामान लिया था और पेमेंट को चेक दिया पर एकाउंट में रुपए न होने से चेक बाउंस हो गया। रुपए मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। एडीसीपी-3 की ओर से की गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं...