पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • दिव्यांग लोगों के लिए 4 जून से 14 तक लगेंगे विशेष कैंप

दिव्यांग लोगों के लिए 4 जून से 14 तक लगेंगे विशेष कैंप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोस हलका लुधियाना में दिव्यांगों के लिए एरिया वाइज विशेष कैंप 4 जून से 14 जून तक लगेंगे। इनमें दिव्यांगों की जांच एलिम्को कंपनी करेगी। इसमें बनाई गई लिस्ट के अनुसार सतीन महीने के बाद उन्हें सामान मिलेगा। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण डिपार्टमेंट की ए डिप योजना के तहत लगाए जा रहे कैंपों में ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, हेयरिंग मशीन, स्मार्ट फोन, नकली अंग सभी तरह के सामान का रिकॉर्ड बनेगा। सांसद रवनीत बिट्टू के अनुसार कैंप में दिव्यांगों के कॉर्ड भी बनेंगे। पेंशन धारकों के लिए विशेष डेस्क भी लगेंगे। इन कैंपों को सफल बनाने के लिए एनजीओ, कौंसलर आम पब्लिक का विशेष सहयोग करें, ताकि वह फायदा ले सकें।

यहां लगेंगे कैंप

4 जून-हलका साउथ (गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार साहिब, डाबा वॉर्ड 37)

5 जून- हलका आत्म नगर ( यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स पैलेस गिल रोड, नजदीक कैंपा कोला चौक)

6 जून- हलका वेस्ट (मॉडल ग्राम कम्युनिटी सेंटर कोचर मार्केट)

7 जून- हलका सेंट्रल (किंग पैलेस बस्ती जोधेवाल, सुंदर नगर)

8 जून- हलका नार्थ

11 जून- हलका ईस्ट (गलाडा कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 39)

12 जून- हलका गिल (गिल गार्डेन रिजोर्ट, जीएनई कालेज बैक साइड)

13 जून- हलका दाखा (डॉ. अंबेडकर भवन)

14 जून- हलका जगराओं (बिमल मुनि हाल, सनमति जैन स्कूल सदन मार्केट)

खबरें और भी हैं...