लुधियाना| सीपीआई के जिला सेक्रेटरी डॉ. अरुण मित्रा ने कहा कि कर्नाटक में जो भी घटनाक्रम हुए हैं, उनमें लोकतंत्र की जीत हुई है। इसके साथ ही इस घटना से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चैनलों पर सुनाई जा रही ऑडियो टेप से पता चलता है कि भाजपा ने विधायकों को खरीदने की कोशिश की और नाकाम रहने पर ही येद्दियुरप्पा ने सरेंडर करते हुए इस्तीफा दिया। डीपी मौड़, चमकौर सिंह, रमेश र|, एमएस भाटिया, अवतार छिब्बड़ और गुरनाम सिद्धू ने कहा कि धर्म निरपेक्ष ताकतों को एकजुट रहकर भाजपा और आरएसएस को सत्ता से बाहर करना चाहिए।