लुधियाना| शहीद करतार सिंह सराभा मार्केट गिल रोड एसोसिएशन की मीटिंग रविवार को हुई। इस मीटिंग में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से जतिंदर पाल सिंह सलूजा को दोबारा प्रधान चुना है। वह दो साल के लिए प्रधान रहेंगे। सलूजा ने अपने संबोधन में कहा कि वह एसोसिएशन के लिए और मेहनत के साथ काम करेंगे। जैसे पहले एसोसिएशन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती रही है, आगे चलकर इसे और तेज किया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन गुरचरण सिंह, जरनैल सिंह, तरनजीत सिंह खुराना, तपन मल्होत्रा, सुरजीत सिंह, प्रितपाल सिंह डंग, गुरप्रीत सिंह दयाल, संजीव ठाकुर, त्रिलोचन सिंह सहारा, राजीव बंसल, रमेश कुमार, राजू गाबा, सरबजीत सिंह खालसा, जगमोहन सिंह लक्की सहित एसोसिएशन के समूह पदाधिकारी थे।