लुधियाना| हलका साउथ में खस्ता हालत में पहुंच चुकी गदरी बाबा गुरमुख रोड को 62 लाख की लागत से दोबारा बनाने के कार्य का उद्घाटन डिप्टी मेयर सरबजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद अब डेवलपमेंट वर्क शुरू हो चुके हैं। ब्लॉक प्रधान जरनैल सिंह शिमलापुरी ने कहा कि एरिया एमएलए ने लोगों को सब्जबाग दिखा वोटें ही ली हैं। इसलिए अब लोकसभा चुनाव में इनके झांसे में न आएं। इस मौके पर वॉर्ड प्रधान राम सिंह, हरजिंदर सिंह, जतिंदर सिंह छिंदा, महिंदर सिंह शाहपुरिया, गुरनाम सिंह हीरा, गुरप्रीत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।