लुधियाना| गुलज़ार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स खन्ना में एनसीसी की 19वीं पंजाब बटालियन लुधियाना द्वारा स्कूलों व कालेजों के छात्रों के लिए फायरिंग रेंज का आयोजन किया गया। बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल वाईएस रेडू के अनुसार ऐसे कैंपों में ट्रेनिंग लेकर छात्रों के लिए ए, बी और सी सर्टिफिकेट अफसर बनने का अच्छा शार्टकट भी है। वहीं गुलज़ार ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गुरकीरत सिंह ने कहा कि जैसे पंजाबियों की फौज में संख्या कम हो रही है। उसको बढ़ाने के लिए एनसीसी द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। कैंप में हिस्सा लेने वाले छात्र सेना की भर्ती के लिए पूरी तरह तैयार होते हैं।