पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • दुकान से बाहर सामान रखा तो नहीं होगी कोई सुनवाई

दुकान से बाहर सामान रखा तो नहीं होगी कोई सुनवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| गिल रोड पुल और जगराओं पुल बंद होने से शहर में लग रहे जाम के हल को शॉपकीपर एसोसिएशन जीटी रोड ने सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने का एेलान किया है। बैठक में एसोसिएशन ने दुकानदारों से कह दिया है कि वे तयशुदा जगह से बाहर रेहड़ी, फड़ी और अन्य सामान रखते हैं तो वे उनकी सुनवाई में साथ खड़े नहीं होंगे। यह ऐलान शॉपकीपर एसोसिएशन के चेयरमैन अश्वनी त्रेहन की अगुवाई में दुकानदारों की बैठक में सीनियर उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त चड्ढा, करतार सिंह और सिमरनजीत शेरी ने किया। चड्ढा ने कहा कि जाम के समाधान के लिए दुकानदार ट्रैफिक पुलिस के साथ हैं। यातायात में रुकावट न आए इसलिए मार्केट में सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएंगे। इस मौके पर कई दुकानदार शामिल थे।

खबरें और भी हैं...