लुधियाना| शहर के एक रेस्टोरेंट में रविवार को फूड ब्लॉगर्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें स्पेशल गेस्ट के रूप में शेफ विश्वदीप बाली और शेफ वरिंदर सिंह राणा शामिल हुए। उन्होंने मेन्यु में अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रियाएं दीं। इसके अलावा उपस्थित लोगों को हेल्दी फूड से जुड़ी जानकारी दी। चेयरमैन नुपूर मजूमदार हर महीने थीम्ड फूड फेस्टिवल की प्लानिंग कर रही हैं। इस दौरान फूड ब्लॉगर्स के अलावा फूडी भी शामिल हुए। हर किसी ने खाने पीने के मजे के साथ ही अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। इस तरह यह मीट हर किसी के लिए काफी इंट्रेस्टिंग हो गई थी।