पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • गिल क्लब पटियाला को हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंचा नीटा क्लब रामपुर

गिल क्लब पटियाला को हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंचा नीटा क्लब रामपुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना

माता साहिब कौर जरखड़ खेल स्टेडियम में माता साहिब कौर स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से 8वां ओलंपियन पृथिपाल सिंह मास्टर हॉकी फेस्टिवल करवाया जा रहा है। इस दौरान करवाए गए लीग मैच में नीटा क्लब रामपुर ने गिल क्लब पटियाला को 5-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। ग्रेवाल क्लब किला रायपुर और चचराड़ी क्लब जगरांव ने भी लीग में जीत हासिल की। रोमांचक मैचों में नीटा क्लब रामपुर की टीम गिल क्लब पटियाला से 5-1 से विनर रही। विनर टीम के रविंदर सिंह काला ने 3, रविदीप और लवजीत सिंह ने 1-1 गोल किया। पटियाला की ओर से एक गोल गुरविंदर सिंह के हिस्से में आया।

ग्रेवाल क्लब किला रायपुर और चचराड़ी क्लब जगरांव ने भी लीग में जीत हासिल की

32वीं सब जूनियर स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए डिस्ट्रिक्ट सब जूनियर के हुए ट्रायल

लुधियाना| दिल्ली पब्लिक स्कूल फिरोजपुर में 26 और 27 मई को आयोजित होने वाली 32वीं सब जूनियर स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए रविवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी स्वीमिंग पूल में ट्रायल हुए। लुधियाना डिस्ट्रिक्ट सब जूनियर टीम के सलेक्शन के लिए दोपहर 3 बजे ट्रायल शुरू हुए, जो देर शाम तक चले। अपिंदर सिंह ग्रेवाल, प्रेसिडेंट डिस्ट्रिक्ट स्वीमिंग एसोसिएशन ने यह जानकारी दी। इस ट्रायल में 2006-2007, 11 से 12 साल, 2008-2009, 9 और 10 साल तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस ट्रायल में सलेक्टेड खिलाड़ी 32वीं सब जूनियर स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप हिस्सा लेंगे।

दूसरा मैच किला रायपुर ने गुरु गोबिंद सिंह क्लब मोगा को 3-2 से हराकर अपने नाम किया

दूसरे मैच में किला रायपुर ने गुरु गोबिंद सिंह क्लब मोगा को 3-2 से हराया। आधे समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था। किला रायपुर की तरफ से नवजोत सिंह ने 10वें और 32वें मिनट में दो गोल, राजविंदर सिंह ने 25वें मिनट में 1 गोल किया। मोगा की तरफ से जुगराज सिंह ने 17वें और गुरप्रीत सिंह ने 23वें मिनट में गोल किया।

तीसरे मुकाबले में मास्टर राम क्लब चचराड़ी जगराआें जीता

तीसरे मुकाबले में मास्टर राम सिंह क्लब चचराड़ी जगराआें ने यंग स्पोर्ट्स क्लब समराला को 3-0 से हराया। विनर टीम की तरफ से कुलविंदर सिंह, सुखमंदिर सिंह और सुखमिंदर सिंह ने गोल किए। इस दौरान जूनियर विश्व हॉकी कप के विनर हीरो ओलंपियन दीपक ठाकुर, सीनियर कांग्रेसी नेता कुलवंत सिंह सिद्धू, प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन सिंह सिद्धू, खालसा कालेज से प्रो. रजिंदर सिंह मुख्य मेहमान मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक जगरुप सिंह जरखड़ ने आए मेहमानों का स्वागत किया। जगरुप सिंह जरखड़ ने बताया कि जरखड़ हॉकी अकेडमी और प्रबंधकों की ओर से ओलंपियन पृथिपाल सिंह की 35वीं बरसी को खेल भावना और सत्कार से मनाया जाएगा।

लुधियाना ने मोहाली को 8-5 से हरा जीती विनर ट्रॉफी

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना

पंजाब बेसबॉल एसोसिएशन की तरफ से गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव गिल में दो दिवसीय 7वीं पंजाब स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप करवाई गई। रविवार को चैंपियनशिप के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले करवाए गए। इस दौरान खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लुधियाना ने अमृतसर को 11-2 के अंतर, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मोहाली ने रोपड़ को 13-11 के अंतर से हरा दिया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में अमृतसर ने रोपड़ को 13-12 के करीबी अंतर से मात दी। फाइनल मुकाबले में लुधियाना ने मोहाली को 8-5 के अंतर से हरा विनर ट्रॉफी अपने नाम की। पंजाब बेसबॉल एसोसिएशन के सचिव सुखदेव सिंह औलख ने विनर टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान लुधियाना डिस्ट्रिक्ट बेसबॉल एसोसिएशन के प्रधान हरबीर सिंह गिल, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव गिल की प्रिंसिपल रुपिंदर कौर, फिजिकल एजुकेशन की लेक्चरार नीरु, रणजीत सिंह, रवि दत्त, इंटरनेशनल प्लेयर अर्शदीप कौर, नेशनल प्लेयर अमरदीप कौर, कोच रजिंदर सिंह, जतिंदर आदि मौजूद रहे।

7वीं पंजाब स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप फॉर गर्ल्स

किड्स ड्रीम विला की टीम ने जीता फ्रेंडली क्रिकेट मैच

लुधियाना| किड्स ड्रीम विला प्ले वे स्कूल और एबीसी क्रिकेट अकेडमी ने प्री फादर्स डे सेलिब्रेट किया। किड्स ड्रीम विला प्ले वे स्कूल के बच्चों के फादर्स और एबीसी क्रिकेट अकेडमी के मेंबर्स के बीच में फ्रेंडली क्रिकेट मैच करवाया गया। किड्स ड्रीम विला की टीम ने यह मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच हर्ष थापर रहे। बेस्ट बॉलर का खिताब बृज मोहन को दिया गया। किड्स ड्रीम विला प्ले वे स्कूल की प्रिंसिपल नगमा कौशल ने विनर टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर चीफ गेस्ट के रूप में एनी सिक्का मौजूद रहीं।

ट्रॉफी के साथ लुधियाना गर्ल्स टीम विनर।

खबरें और भी हैं...