पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मां से झगड़ा करने के बाद युवती ने गुस्से में फंदा लगा की खुदकुशी

मां से झगड़ा करने के बाद युवती ने गुस्से में फंदा लगा की खुदकुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| बुटीक का काम करने वाली प्रिया नाम की लड़की (22) ने शनिवार की रात को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसका अपनी मां के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ था। रविवार की सुबह परिवार ने देखा तो उनकी लड़की ने फंदा लगा लिया था। इसके बाद घरवालों ने थाना सदर की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच एएसआई प्रितपाल सिंह ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में मोर्चरी मे रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार फूलांवाल की मोती बाग काॅलोनी में बलवीर के बेहड़े में रहने वाला तेग बहादर होमगार्ड मुलाजिम है। उसकी बेटी प्रिया बुटीक का काम करती थी। शनिवार को प्रिया का अपनी माता के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा झगड़ा हो गया। इसके बाद प्रिया ने गुस्से में आकर शनिवार की रात को अपने कमरे के पंखे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

खबरें और भी हैं...