पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • फैक्टरी की छत पर काम कर रहा वर्कर अचानक नीचे गिर पड़ा, मौत

फैक्टरी की छत पर काम कर रहा वर्कर अचानक नीचे गिर पड़ा, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| कूमकलां इलाके में कोहाड़ा माछीवाड़ा रोड पर नई बन रही फैक्टरी में काम कर रहे 38 साल के मनप्रीत सिंह की छत से अचानक गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल दिलबाग राए ने सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम करवा लाश घरवालों को सौंप दी। पुलिस ने मरने वाले की प|ी परमजीत कौर के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार थाना कूमकलां इलाके मंे नामधारी फैक्टरी नई बन रही है, जिसका काम चल रहा है। समराला के पास गांव गया का रहने वाला 38 साल का मनप्रीत सिंह कई दिन से वहां काम कर रहा था। रविवार को रोजाना की तरह वह फैक्टरी की छत पर काम कर रहा था। अचानक उसका पैर स्लिप हो गया और वह नीचे गिर कर जख्मी हो गया। आसपास काम करने वाले और फैक्टरी मालिक उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तो रास्ते में ही मनप्रीत सिंह की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...