पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • लड़कियां इंप्रेस करने को पुलिस पर झाड़ा रौब, भेजा जेल

लड़कियां इंप्रेस करने को पुलिस पर झाड़ा रौब, भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किप्स मार्केट में लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए बड़े घर के तीन लड़के नाके पर खड़ी पुलिस से ही उलझ गए। उन्होंने पहले पुलिस पर बेवजह रौब झाड़ा और रोकने पर गाली-गलौच और हाथापाई तक उतर आए। थाना डिवीजन पांच पुलिस ने तीनों को काबू कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और धमकियां देने का मामला दर्ज कर लिया है। ये मामला एएसआई रछपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान मुल्लांपुर के गांव पुड़ैन के रहने वाले गुरवीर सिंह, गांव भूंदड़ी के मनजिंदरपाल सिंह और सुधार के गांव घुमान के हरिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल कस्टडी में सेंट्रल जेल भेज दिया। तीनों आरोपी जमींदार परिवार से संबंध रखते हैं और काफी जमीन-जायदाद के मालिक हैं। उनके परिवार के सत्तापक्ष के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। यही वजह थी कि आरोपी बेखौफ होकर पुलिस के साथ उलझ गए।

नाकाबंदी पर पुलिस कर रही थी चेकिंग

सूत्रों की मानें तो पुलिस किप्स मार्केट में नाकाबंदी कर दूसरी गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने जीप सवार तीनों को नाके पर रोका तक नहीं था। एएसआई रछपाल सड़क किनारे खड़ी गाड़ी के डॉक्यूमेंट चेक रहे थे। वहीं पास में ही लड़कियां मार्केट में घूम रही थी। आरोपी वहां आकर पहले हार्न मारने लगे, जबकि पास में सारी सड़क खाली थी। रछपाल सिंह ने कहा कि जीप साइड से निकाल लो तो उन्होंने जिद पकड़ ली कि पुलिस मुलाजिम पीछे हटें, जीप यहीं से निकलेगी। अन्य मुलाजिमों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वे गालियां निकालने लगे।

आरोपियों को छुड़ाने पहुंचे रसूखदार

बताया जा रहा है कि आरोपियों के पकड़े जाने का पता चलते ही चंद मिनट में कई सत्ताधारी नेता पहले किप्स मार्केट और फिर थाने पहुंच गए। वह काफी देर तक पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश करते रहे। लेकिन मुलाजिमों ने बिना दबाव में आए पब्लिक में की गई बेइज्जती की बात बड़े अफसरों को बता दी और तीनों पर पर्चा दर्ज कर लिया।

तीनों आरोपियों ने नाके पर खड़े पुलिस मुलाजिमों सेे बेवजह बहस और गाली-गलौज की थी। तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।-जतिंदर चोपड़ा, एसएचओ डिवीजन पांच

खबरें और भी हैं...