प्रापर्टी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की प|ी से मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ डाले। यही नहीं उसने अपने नाबालिग भतीजे पर लाखों रुपए के गहने चोरी करने की झूठी एफआईआर दर्ज करवा उसे जुवेनाइल होम भिजवा दिया।
अब थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर साजिश रचने, मारपीट, कपड़े फाड़ने और धमकियां देने का मामला दर्ज किया है। ये मामला हीरा हलवाई चौक की रहने वाली सोनल जैन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान हीरा हलवाई चौक के रहने वाले हनी जैन उसकी प|ी सोनिका जैन, अर्बन इस्टेट जमालपुर के रहने वाले संजीव जैन, भावना जैन, हनी के दोस्त योगेश कुमार और उसके नामालूम साथी के रूप में हुई है।
बड़े अफसरों से शिकायत करने पर हुआ पर्चा
जानकारी देते सोनल के पति राजीव जैन ने बताया कि उनकी चंडीगढ़ रोड पर धागे की फैक्टरी है। इसमें वह और उसका छोटा भाई हनी इकट्ठे काम करते हैं और एक ही घर में रहते हैं। काफी समय से हनी और उसकी प|ी उन्हें घर और फैक्टरी से निकालना चाहते थे। लेकिन वे अपनी प्रापर्टी में हिस्सा छोड़ने को तैयार नहीं थे। साल 2017 में वे अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस में अपने गुरु के दर्शन करने गया था। वहां से वापस घर पहुंचे तो हनी, उसकी प|ी और दोस्तों ने उनके और सोनल के साथ मारपीट की और सोनल के कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने पुलिस के पास शिकायत की लेकिन हनी की ऊपर तक पहुंच होने से सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत दबाने के लिए हनी ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर उनके नाबालिग बेटे पर घर से लाखों के गहने चुराने का मामला दर्ज करवा उसे जुवेनाइल होम भिजवा दिया। इसके बाद उन्होंने सारे मामले की शिकायत पुलिस के बड़े अफसरों और चंडीगढ़ भी दी। जांच के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ।