पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • कम बारिश से ग्राउंड वॉटर लेवल एक मीटर नीचे पहुंचा

कम बारिश से ग्राउंड वॉटर लेवल एक मीटर नीचे पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदलते मौसम से 4 सालों में नॉर्मल भी नहीं हो रही बारिश

गर्मी से अब तक थी राहत, अगले पांच दिन पारा चढ़कर पहुंचेगा 40 के पार, चलेगी लू

4 सालों में मॉनसून में ऐसे चला बारिश का ग्राफ

2014 में मॉनसून 2 जुलाई को आया। जिले में सामान्य की जगह 407.8 एमएम बारिश हुई।

2015 में मॉनसून 24 जून को आया। जिले में सामान्य की जगह 525 एमएम ही बारिश हुई।

2016 में मॉनसून 2 जुलाई को आया और 4 अक्टूबर तक रवानगी हुई। जिले में 494.1 एमएम बारिश हुई।

2017 में मॉनसून 11-18 जुलाई को आया। जिले में 395.8 एमएम ही बारिश हो पाई।

मई का पारा भी डालेगा असर

मौसम विशेषज्ञ डॉ. केके गिल ने बताया कि मई में वेदर सिस्टम बहुत कम आते हैं। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि मई में अब तक एक के बाद एक वेदर सिस्टम बने। जिससे मौसम में 20 मई तक बड़े स्तर पर बदलाव आया है। इससे दिन का पारा औसतन सामान्य से भी नीचे ही चल रहा। पिछले 6 सालों में मई में औसतन अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस तरह रहा।

साल अधिकतम न्यूनतम

2012 39.6 22.6

2013 40.5 23.0

2014 37.6 22.9 2015 39.1 23.8

2016 39.6 24.6

2017 38.8 25.1

इस साल मई में अभी तक सिर्फ एक ही दिन 12 मई को दिन का पारा 410 पहुंचा है। जबकि पिछले पांच सालों में मेक्सिमम पारा 43 से 440 तक रिकॉर्ड हो चुका है।

खबरें और भी हैं...