पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फैक्टरी में 36 घंटे बाद फिर भड़की आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| शनिवार की सुबह शिव पुरी बिंद्रा काॅलोनी की तीन मंजिला होजरी में एसी फटने से आग लग गई थी, जिस पर फायर ब्रिगेड की 50 गाड़ियों ने 7 घंटे में आग पर काबू पा लिया था। रविवार को फैक्टरी मालिक लाडी मक्कड़ अपनी लेबर के साथ आग के बाद सामान संभाल रहे थे। रविवार 7 बजे के करीब आग फिर भड़क गई। मौके पर लाडी मककड़ ने फायर बिग्रेड को फोन किया। इसके बाद 7 .20 पर दोबारा फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। इस आग से पड़ोसी पहले ही दहशत मे थे। आज आग लगने से आसपास के लोगों के मन में और डर बैठ गया है। आग के कारण फैक्टरी मे दरारें भी पड़ गई हैं।

खबरें और भी हैं...