पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • स्टूडेंट्स, एनजीओ आए आगे, फिरोजपुर रोड पर लगे 600 पेड़ों की बची जिंदगी

स्टूडेंट्स, एनजीओ आए आगे, फिरोजपुर रोड पर लगे 600 पेड़ों की बची जिंदगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएयू स्टूडेंट्स और कई एनजीओ के आगे आने से पीएयू से लेकर भारत नगर चौक तक सड़क के दोनों ओर लगे करीब 600 पेड़ों की जिंदगी बच गई। एनएचआई और जिला प्रशासन ने भी इस पर अपनी सहमति जता दी है। दरअसल, समराला चौक से लेकर फिरोजपुर रोड चुंगी तक बनने वाले एलिवेटेड रोड के कारण फिरोजपुर रोड पर लगे पेड़ों को काटने का निर्णय लिया गया था। केंद्र सरकार से भी इन पेड़ों को काटने की मंजूरी मिल गई थी। इसकी खबर फैलते ही स्टूडेंट्स और एनजीओ ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और डीसी से संपर्क किया। इस पर डिप्टी कमिश्नर और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने एनएचआई से मीटिंग कर इन पेड़ों को बचाने पर विचार करके दूसरा विकल्प निकाला। विकल्प के मुताबिक अब सड़क के फर्स्ट रो में लगे दोनों तरफ के पेड़ों से 3 से 5 फुट की दूरी पर सर्विस लाइन एनएचआई बनाएगा। इससे पेड़ कटने से बच जाएंगे। इस बात की पुष्टि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अफसर चरणजीत सिंह ने की है।

जिला प्रशासन के कहने पर एनएचआई ने दूसरा विकल्प ढूंढा

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने लगाए थे पौधे

प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की तरफ से सड़क के दोनों तरफ फर्स्ट रो में भारी संख्या में पौधे लगाए थे, जो अब पेड़ों के रूप में खड़े हैं। इनकी संख्या इस समय 600 से ज्यादा है। इन्हें अब कटने से बचाया जा रहा है। शहर में पहले ही पेड़ों की संख्या काफी कम हो चुकी है। ऐसे में सड़क किनारे लगे इन पेड़ों को भी काट दिया जाएगा तो शहर में गाड़ियों से निकलने वाले धुएं के प्रदूषण बड़ी मात्रा में फैलेगा। इसी की चिंता करते हुए स्टूडेंट्स और एनजीआेज़ ने इन कटने से बचाने के लिए अपील की थी।

पेड़ों से 3 से 5 फुट दूरी पर बनेगी सर्विस लेन

पेड़ों को हर हाल में कटने से बचाया जाएगा। इसके लिए डिप्टी कमिश्नर और मेरी एनएचआई से बात हो चुकी है। एनएचआई ने भी सहमति प्रकट करके पेड़ों को नहीं काटने की बात कही है। शहर में पेड़ों को बचाना मुख्य उद्देश्य है। -चरणजीत सिंह, डीएफओ लुधियाना।

खबरें और भी हैं...