लुधियाना| लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहली बार फर्स्ट एसी से थर्ड एसी तक के यात्रियों के लिए वातानुकूलित वेटिंग हॉल बनकर तैयार हो चुका है। अब उच्च श्रेणी की क्लास के यात्री खुले में प्लेटफॉर्म पर रुकने की जगह एसी वेटिंग हॉल में बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर सकेंगे। इसी तरह स्टेशन पर स्लीपर कोच के वेटिंग हॉल में भी एसी लगा दिया गया है। स्टेशन डायरेक्टर अभिनव सिंगला ने बताया कि ओपन वेटिंग हॉल में भी जल्द पानी की फुहार वाले पंखे लगाए जाएंगे, ताकि खुले में बैठे यात्रियों को भी गर्मी में राहत मिल सके। इसके लिए फिरोजपुर डिवीजन को प्रपोजल भेजी हुई है।