रात का पारा सामान्य से 2.60 कम, तो दिन का पारा रहा सामान्य 340
अाज भी छाएंगे बादल, चलेंगी हल्की हवाएं
लुधियाना| 15 अप्रैल को एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने जा रहा है। इससे बारिश की संभावनाएं बहुत कम हैं। इससे मैदानी इलाकों में हवाएं चलेंगी और बादल भी छाएंगे। पीएयू मौसम विशेषज्ञ डॉ केके गिल के मुताबिक शुक्रवार को दिन के समय पारा 34.2 डिग्री ही रहा। वहीं, रात का पारा सामान्य से 2.6 डिग्री माइन्स में जाकर 14.2 डिग्री दर्ज हुआ। इससे रात के समय ठंडक रही। उनके अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम आम तौर पर खुश्क रहेगा और दिन के समय हल्की हवाओं के साथ बादल छाएंगे। जबकि पारा सामान्य से 1 या 2 डिग्री बढ़ सकता है।