पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाने की जगह ढूंढने को टीमें बनीं

अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाने की जगह ढूंढने को टीमें बनीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में अब अंडरग्राउंड स्मार्ट डस्टबिन लगेंगे। इसके लिए निगम ने जोन वाइज चार टीमें बना दी हैं। शुक्रवार को निगम अफसरों की मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया। जोन ए के लिए अश्विनी सहोता, बलविंदर सिंह, एकजोत सिंह, जोन में बलविंदर सिंह, रणबीर सिंह, रवि डोगरा, जोन सी में बलविंदर सिंह अमनप्रीत ग्रेवाल, जगजीत सिंह व जोन डी के लिए बलविंदर सिंह, अदीश बंसल व बंटू सिंह की टीम बनाई गई है। जोन सी व डी का सर्वे 16 अप्रैल और जोन ए व बी का सर्वे 17 अप्रैल को होगा। अंडरग्राउंड स्मार्ट डस्टबिन में जमीन के नीचे 10 से 15 टन के टैंक बनेंगे। अंदर कूड़ा डालने को बाहर जगह होगी। जब यह डस्टबिन 75 फीसदी भर जाएगा तो स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में मैसेज आ जाएगा।

एमएलए ने यहां की सिफारिशें: लुधियाना वेस्ट में एमएलए आशु ने किप्स मार्केट, सराभा नगर आई ब्लॉक मार्केट, मॉडल टाउन ट्यूशन मार्केट, गोल मार्केट, बस स्टैंड के सामने, माल रोड, दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल के नजदीक, मल्हार रोड, फिरोज गांधी मार्केट, ध्यान सिंह कांप्लेक्स के सामने, मक्कड़ के दफ्तर के पीछे मार्केट मॉडल टाउन, पक्खोवाल रोड पुडा मार्केट, घुमार मंडी रोड, पक्खोवाल रोड नजदीक नहर पुल, उधम सिंह मार्केट, रोजगार्डन के पास, एमएलए संजय तलवार ने सब्जी मंडी, शिवपुरी चौक, नजदीक वंजली रेस्टोरेंट, लक्की एनक्लेव बस्ती चौक, बस्ती चौक, 5 नंबर वाटर लाइन सुभाष नगर, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, समराला चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, सेक्टर 32ए मार्केट, पुलिस कॉलोनी चौक, जमालपुर चौक, गोल मार्केट नजदीक भैणा दी हट्टी, मैट्रो रोड, ग्रीनलैंड स्कूल एलआईजी फ्लैट व एमएलए सुरिंदर डावर ने बस्ती चौक, सुंदर नगर, दौलत कॉलोनी, टालियां वाला पॉइंट, 3 नंबर डिवीजन चौक, घंटाघर चौक, लक्ष्मी सिनेमा चौक, रेलवे स्टेशन के एंट्री-एक्जिट रास्ते में, बाबा थान सिंह चौक, सीएमसी चौक, फील्डगंज, हरगोबिंद नगर, शिंगार सिनेमा रोड, कश्मीर नगर, जनकपुरी, आरके रोड, समराला रोड में इसे लगाने की सिफारिश की है।

खबरें और भी हैं...