नशा तस्करी के दोषी को सवा साल कैद
मुनीश पुरंग. लुधियाना|नशा तस्करी के दोषी अरविंद कुमार को अदालत ने सवा साल कैद की सजा सुनाई है। जिला एडिशनल सेशन जज अरुण कुमार अग्रवाल की अदालत ने उस पर दो हजार रुपए जुर्माना भी किया है। इस मामले में थाना माछीवाड़ा की पुलिस ने साल 2016 में 13 अक्टूबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसके मुताबिक एएसआई जरनैल सिंह पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग के मकसद से गश्त कर रहे थे। इलाके में पीर फलाही चौक पर एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक होने पर रोककर मालूम किया तो उसने अपना नाम अरविंद बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 25 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ चालान पेश किया गया। अदालत ने सबूतों के आधार पर उसको सजा सुनाई।