पीएसटीईटी-1 का 28.87 और 2 का रहा 35.14% रिजल्ट
लुधियाना| शिक्षा विभाग द्वारा 25 फरवरी को लिए गए पंजाब स्टेट टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट(पीएसटीईटी) का रिजल्ट घोषित किया गया। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग द्वारा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सहयोग से पेपर लिया गया था। पीएसटीईटी-1 में राज्य भर से 48,849 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। इसमें से 14,105 कैंडिडेट्स एग्जाम पास करने में सफल रहे। रिजल्ट 28.87 फीसदी रहा। वहीं, पीएसटीईटी-2 में 1,23,856 कैंडिडेट्स ने पेपर दिया। जिसमें से 43,523 प्रतिभागी टेस्ट क्लियर करने में सफल रहे। रिजल्ट 35.14 पर्सेंट रहा। शिक्षा विभाग द्वारा हर साल पीएसटीईटी का टेस्ट दिसंबर के दूसरे रविवार को करवाने का निर्णय लिया गया है।