पक्खोवाल रोड पर दो आरयूबी, एक आरओबी
लुधियाना| पक्खोवाल रोड स्थित रेलवे फाटक पर दो आरयूबी व एक आरओबी बनेगा। शुक्रवार को सीएम के टेक्निकल एडवाइजर की टीम ने यहां का दौरा किया। जिसमें अफसरों ने इसके डिजाइन के बारे में जानकारी दी। इसमें नहर से भाई बाला चौक की तरफ आने को रेलवे ओवरब्रिज बनेगा और भाई बाला चौक से नहर को जाने व सराभा नगर मुड़ने को रेलवे अंडरब्रिज बनेगा।