पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • आर्मी भर्ती के लिए फ्री कराई जाएगी रिटन टेस्ट की तैयारी

आर्मी भर्ती के लिए फ्री कराई जाएगी रिटन टेस्ट की तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| आर्मी भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट पास कर चुके जिले के नौजवानों को जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग मुफ्त में रिटन टेस्ट की तैयारी कराएगी। 16 से 26 अप्रैल तक जिले के आठ स्कूलों में इस बारे में क्लासें लगेंगी। जिला रक्षा सेवाएं भलाई अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटा) जसबीर सिंह बोपाराय ने बताया कि 16 से 26 अप्रैल तक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पायल, सरकारी सीसे स्कूल माछीवाड़ा, सरकारी सीसे मल्टीपर्पज स्कूल सिनेमा रोड लुधियाना, सरकारी सीसे स्कूल (लड़के) जवाहर नगर लुधियाना, सरकारी सीसे स्कूल समराला, सरकारी सीसे स्कूल (लड़के) जगराओं, भगवान महावीर सरकारी सीसे स्कूल रायकोट, सरकारी हाई स्कूल अमलोह रोड खन्ना में नौजवानों को लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इच्छुक नौजवान 16 अप्रैल को सुबह आठ बजे विभाग के दफ्तर या निर्धारित किए गए आठ स्कूलों में पहुंचना होगा।

खबरें और भी हैं...