अंबेडकर भवन के रुके निर्माण का लिया जायजा
लुधियाना| लुधियाना के अंबेडकर चौक नजदीक जालंधर बाईपास में बाबा साहिब डॉक्टर बीआर अंबेडकर भवन जिसका निर्माण कार्य काफी लंबे समय से रूका हुआ था। इस संबंध में कांग्रसी नेता रमनजीत लाली और साथियों ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के साथ मीटिंग की। सांसद बिट्टू ने जिला प्रशासन से बात की। इसके बाद डीसी प्रदीप अग्रवाल सबंधित महकमों के अफसरों को साथ लेकर निर्माणधीन अंबेडकर भवन में पहुंचे। डीसी ने मौके पर ही अफसरों को भवन को तुरंत मुक्कमल करने के आदेश दिए।