पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। महाराणा प्रताप राजपूत सभा लुधियाना की ओर से 15 अप्रैल को महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापना महाराणा प्रताप पार्क नजदीक मंजू सिनेमा के पास की जा रही है। इसी कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज सभी पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मेंबरों से सुझाव लिए गए। मीटिंग में शामिल पदाधिकारी राणा रंजीत सिंह, राणा संत सिंह, रणवीर सिंह, राकेश मन्हास, बंटी पठानिया टिंकू ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सोनी राणा, हरकेश कुमार, रिंकू जायसवाल ,मोती प्रधान, रिंकू पठानिया, गजेंद्र राणा और सभा के मेंबर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...