सड़क हादसे में स्कूली बच्चों के निधन पर कैंडल जला दी श्रद्धांजलि
लुधियाना| हिमाचल प्रदेश में गत दिवस स्कूल वैन खाई में गिरने से स्कूली बच्चों की दुखद मौत को लेकर यहां श्रद्धांजलि सभा की गई। लुधियाना भलाई मंच के मेंबरों ने जवाहर नगर में इस मौके पर कैंडल जला स्कूली बच्चों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। इस शोक सभा में मंच के प्रमुख गोपाल कृष्ण राजू, पूर्व कौंसलर कपिल कुमार सोनू, समाजसेवी अजय डंग, निर्मल कैड़ा, रवि कैंथ की खास मौजूदगी रही।