निटवियर क्लब का शिष्टमंडल सीपी से मिला
लुधियाना| निटवियर क्लब का शिष्टमंडल प्रधान दर्शन डाबर की अध्यक्षता में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर डॉ सुखचैन सिंह गिल से मिला। शिष्टमंडल द्वारा पुलिस कमिश्नर को फुलोंं का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस दौरान शिष्टमंडल सदस्यों ने कमिश्नर गिल से शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।उन्होंने बाहर से आने वाले व्यापारियों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले वर्करों की सुरक्षा की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें शहर में पूर्ण कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस शिष्टमंडल में नरेंद्र मिगलानी, सुदर्शन जैन, अरुणा अग्रवाल, डिंपल मदान, जसवंत टक्कर, अजीत कपूर मौजूद थे।