नीमा का 71वां स्थापना दिवस मनाया
लुधियाना| नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नीमा का 71वां स्थापना दिवस मनाया गया। सुबह श्री दुर्गा माता मंदिर उपकार नगर सिविल लाइन में हवन यज्ञ व पूजा करवाई गई। इसमें डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. राजेश थापर, डॉ. सत्येंद्र कक्कड़, डॉ. सजीवन शर्मा, डॉ. राजकुमार गर्ग, डॉ. रमन, डॉ. रमनदीप सिंह, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. राकेश मित्तल, डॉ. अशोक वर्मा ने पूजा में हिस्सा लिया। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसो. की स्थापना 13 अप्रैल 1948 को हुई। इसका मंत्व मिश्रित-चिकित्सा प्रणाली के स्नातकों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ मेडिकल क्षेत्र में होने वाली तरक्की बारे अपडेट करना है। देहाती और शहरी स्लम ऐरियाज में फ्री मेडिकल कैंप आयोजित कर गरीबों की मदद करना है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारना, नशा, एचआईवी, एड्स, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, ब्लाइंडनेस बारे लोगों को जागरूक करना, शिशुओं पोलियो डीपीटी टेटनस व अन्य वैक्सीनेशन प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करना नीमा का ध्येय है।