पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘संकट में राम नाम जपें’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री राम शरणम आश्रम किचलू नगर में साप्ताहिक प्रार्थना सभा नरेश सोनी की अगुवाई में आयोजित की गई। इस अवसर पर आए राम भक्तों ने गुरु महाराज के समक्ष अपनी अपनी प्रार्थना रखी और आशीर्वाद लिया। साधकों ने दीना बंधू दीना नाथ की धुन और भजन गुरु मेरी पूजा गुरु गोबिंद गाकर सबको आंनदित किया। नरेश सोनी ने कहा कि परमात्मा से सदा उनकी मेहर मांगें। परमात्मा के आगे कभी जिद ना करें। कुछ समय मौन रह परमात्मा से अपनी प्रार्थना की। सोनी ने कहा कि जीवन मे संकट आए तो राम नाम का सिमरन करने से सहज ही संकटों का निवारण हो जाता है। उन्होंने कहा कि महाराज कहा करते थे कि सामूहिक प्रार्थना में बहुत बल होता है। इससे परमात्मा की कृपा जल्द मिल जाती है। सबके मंगल की कामना करते हुए सभा को विराम दिया।

श्री राम शरणम आश्रम किचलू नगर में भजन गायन करते साधक।

खबरें और भी हैं...