यात्रियों ने भगवान श्री आदीश्वर दादा के दर्शन-वंदन-पूजन का लाभ उठाया
वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति परम पूज्य श्रुतभास्कर आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी पूज्य शासन ज्योति साध्वी श्री सुमति श्री जी म.सा. की सुशिष्या-प्रशिष्याएं पूज्य साध्वी श्री सुमनीषा श्री जी म.सा. आदि ठाणा-3 के शुभ आशीर्वाद से श्री सिद्ध गिरीराज जैन यात्रा संघ लुधियाना से यात्रा कर आज श्री शत्रुंजय गिरीराज पालीताणा में पहुंचा। यहां प्रातः 5 बजे पूज्य गुरुदेव श्रीमद् विजय र|ाकर सूरीश्वर जी म.सा. के सांसारिक भाई वर्षीतप आराधक पूज्य मुनिराज श्री लक्ष्मी र| विजय जी म.सा. की पावन निश्रा में बैंड-बाजे के साथ श्री शत्रुंजय गिरीराज की यात्रा 225 यात्रियों ने की। यात्रियों ने भगवान श्री आदीश्वर दादा के दर्शन-वंदन-पूजन का लाभ प्राप्त किया। श्री विजय र|ाकर सूरि सेवा संघ के महामंत्री सौरभ जैन ‘मुन्हानी’ ने बताया कि श्री कस्तूर धाम में पूज्य मुनिराज लक्ष्मी र| विजय जी म.सा.,पूज्य साध्वी हर्मिष्ठा जी म.सा., साध्वी जित्तयशा जी म.सा. साध्वी सुयशा जी म.सा.,साध्वी हर्षप्रिय जी म.सा. एवं पूज्य साध्वी जयर|ा म.सा. की सुशिष्याएं आदि साध्वीवृंद की पावन निश्रा में धर्मसभा का आयोजन हुआ। इसमें पूज्य गुरुदेवों के भजन गाए गए। उन्होंने बताया कि पूज्य मुनिराज लक्ष्मी र| विजय जी म.सा. का 25वां वर्षीतप चल रहा है। इसके उपलक्ष्य में सकल उत्तर भारत के संघों की ओर से श्री आत्मानन्द जैन महासभा उत्तरी भारत के अध्यक्ष सुशील जैन, चंडीगढ़, यात्रा संघ के संघपति वरिन्द्र पाल-शशि जैन, अम्बाला श्रीसंघ अध्यक्ष यशपाल जैन, रायकोट श्रीसंघ पूर्व अध्यक्ष ऐवन्त कुमार जैन, पानीपत श्रीसंघ अध्यक्ष सुबोध कान्त जैन, लुधियाना श्रीसंघ महामंत्री संजीव जैन ‘दुग्गड़’,श्री विजय र|ाकर सूरि सेवा संघ के चेयरमैन संदीप जैन, अध्यक्ष मनोज जैन, श्री विजय र|ाकर सूरि सेवा संघ के अध्यक्ष निखिल जैन, कपूरथला श्रीसंघ अध्यक्ष प्रमोद जैन की ओर से पूज्य मुनिराज जी को कांवली बहोराई गई। आज के दोपहर की धर्मिक भक्ति का लाभ अध्यक्ष आत्मानन्द जैन सभा, मुरादाबाद राजेन्द्र पाल सुवर्षा जैन एवं सायंकाल चैविहार का लाभ शादी लाल अनिल कुमार जैन सुनीता जैन हिमांशु जैन परिवार चंडीगढ़ ने प्राप्त किया।
श्री शत्रुंजय गिरीराज की यात्रा 225 यात्रियों ने की।