‘जैसे कर्म करेंगे वैसा ही फल भी पाएंगे’
लुधियाना| दरबार श्री सचखंड लख दा दाता, दरबार श्री नैना देवी पिंडी सरूप ड्रीम लेन हैबोवाल कला में बाबा मीना शाह की अगुवाई में संकीर्तन का आयोजन किया गया। जोशी संकीर्तन मंडल की ओर से संकीर्तन कर प्रभु का गुणगान किया। बाबा मीना शाह ने संगत को प्रभु चरणों से जोड़ते हुए कहा कि सदा नेक कर्म करें। प्रकृति का यह नियम है कि जो जैसा क्रम करता है, उसे वैसा ही फल भी मिलता है। कभी किसी का बुरा नहीं सोचे। सबके भले के लिए ही परमात्मा से अरदास करें, ऐसा करने से परमात्मा खुश होते हैं। प्रभु आरती कर संगत में प्रसाद वितरति किया गया। विशेष रूप से संजीव भगत, अमित थम्मन, बलदेव शर्मा, राधा रानी, निर्मल बाबा थे।