पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • दूसरे खाते पर लोन अप्रूव कराया, बैंक मैनेजर समेत तीन पर केस

दूसरे खाते पर लोन अप्रूव कराया, बैंक मैनेजर समेत तीन पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर समेत तीन के खिलाफ धारा 409 (यानी भरोसे में लेकर धोखा देना) और 120 बी (यानी साजिश के तहत क्राइम करना) के तहत केस दर्ज किया है। लुधियाना के वरिंदर सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की थी कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक स्थित आंध्रा बैंक के मैनेजर उज्जवल सिंह, बद्दी के निशांत कुमार और मनीमाजरा के सुनील बंसल ने उनके लोन अकाउंट में क्रेडिट लोन लिया और फिर उसे अन्य को ट्रांसफर कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि कितना अमाउंट ट्रांसफर किया गया है इसकी जांच की जा रही है। लोन का ट्रांसफर टुकड़ों में किया गया है।

खबरें और भी हैं...