धूरी | नाबालिग को विवाह का झांसा दे शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक युवक पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया, करीब पांच साल पहले वह आठवीं में पढ़ती थी। टेलीकॉम की दुकान पर काम करने वाले हिमांशु ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विवाह की बात करने पर वह उसे नाबालिग होने का हवाला देकर टाल मटोल करता रहा। आरोपी उसे प|ी बनाकर लुधियाना ले गया। वहां किराए पर रहने लगे। यहां वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।