फिल्लौर | गांव पंजढेरा में आधी रात में पति ने प|ी को जगाकर अवैध पिस्टल दिखाकर उसमें 9 गोलियां लोड कीं और प|ी पर चार फायर कर दिए। प|ी को गोली लगी तो पति फरार हो गया। पुलिस ने फरार पति के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। उपचाराधीन 30 साल की राजविंदर ने बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी सिधवां बेट लुधियाना के रहने वाले अमरजीत सिंह से हुई थी। वह लोगों के घरों में सफाई आदि करके बच्चे पाल रही है। उसने बताया कि शुक्रवार रात वह घर के बरामदे में सो रही थी तो नशे में धुत उसका पति अमरजीत दीवार फांदकर अंदर आ गया। उसने उसे जगाया और सफेद पाउडर का नशा किया। फिर पिस्टल निकाली और बोला- इसे फिल्मों में तमंचा कहते हैं। फिर उसने 9 गोलियां लोड कीं और फिर पूछा- तुम्हें डर तो नहीं लग रहा।
बाजू को चीरती निकल गई गोली, बचाव में कमरे में छिपी तो फिर खिड़की से किए 3 फायर