लुधियाना को सिद्धवां और पटियाला को भाखड़ा नहर का पानी
लुधियाना, जिसकी जनसंख्या 16 लाख है, को सिद्धवां नहर से पानी मुहैया करवाया जाएगा। इस पर 1468.86 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी तरह 11.37 लाख जनसंख्या वाले अमृतसर शहर को नहरी पानी मुहैया कराने पर 1339.24 करोड़ रुपए खर्च आएंगे। पटियाला शहर के 4.45 लाख लोगों के लिए भाखड़ा नहर से पानी मुहैया करवाया जाएगा। इस पर 700 करोड़ रुपए खर्च आएंगे।