पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • लुधियाना, अमृतसर और पटियाला को ढ़ाई साल में नहरी पानी मिलेगा

लुधियाना, अमृतसर और पटियाला को ढ़ाई साल में नहरी पानी मिलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन बड़े शहरों लुधियाना, अमृतसर और पटियाला के लोगों को पीने के लिए नहरी पानी मुहैया करवाने के लिए 3508.1 करोड़ रुपए के प्राेजेक्ट को केंद्रीय वित्त मंत्रालय से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। इस प्राेजेक्ट का काम एक साल के अंदर शुरू हो जाएगा और अगले डेढ़ साल में मुकम्मल हो जाएगा। यह खुलासा लोकल बॉडीज मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस बयान में किया है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए बड़े स्तर पर निवेश की जरूरत को देखते हुए उनके विभाग ने केंद्र सरकार से संपर्क करके विश्व बैंक और एशियन डवल्पमेंट बैंक से वित्तीय मदद लेने के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की थी जिसे देखकर केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों संबंधी विभाग ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी। इससे पहले केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से इस प्रोजेक्ट के लिए तकनीकी स्वीकृति हासिल की गई थी। उन्होंने बताया कि अगले चरण में जालंधर शहर को नहरी पानी मुहैया करवाया जाएगा और इस संबंधी अध्ययन रिपोर्ट प्रगति अधीन है।

खबरें और भी हैं...