घर में बेच रहा था अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना| साहनेवाल पुलिस ने घर में शराब बेचने वाले आरोपी को 30 पेटी के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान गुरपाल नगर के रहने वाले राजपाल के रूप में हुई है। वह अपने घर में रखकर ही शराब बेचता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर में रेड मारी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी के साथ और कौन लोग हैं और वह शराब कहां से लेकर आता था।
वहीं, पुलिस ने इललीगल शराब की 27 बोतल के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। जानकारी के अनुसार, थाना फोकल पॉइंट के हेड कांस्टेबल ने लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर करियाना दुकान में रेड कर नाजायज शराब के साथ काबू कर लिया। आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। उसे 18 बोतल इललीगल शराब के साथ काबू कर पर्चा दर्ज कर लिया गया। थाना लाडोवाल के हेड कांस्टेबल हरभजन सिंह ने गांव खैहरा बेट में गश्त के दौरान आरोपी तस्कर बलविंदर सिंह को नौ बोतल इललीगल शराब समेत गिरफ्तार कर पर्चा दर्ज कर लिया।