एक्टिवा सवार ने महिला का छीना पर्स, गिरने से जख्मी
लुधियाना| बेटे के साथ रिक्शा से घर लौट रही महिला का पर्स एक्टिवा सवार स्नेचर ने छीन लिया। झटका लगने से महिला रिक्शा से सड़क पर गिर कर जख्मी हो गई। पर्स में आठ हजार रुपए कैश, गोल्ड चेन और जरूरी कागजात थे। पीड़िता गली नंबर आठ गगनदीप कॉलोनी की रोजी रानी है, उसका कुछ समय पहले ही चूल्हे का ऑपरेशन भी हुआ है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। रोजी के बेटे तरुण कुमार ने थाना बस्ती जोधेवाल में शिकायत दी है और पुलिस को आरोपी की फुटेज भी सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में तरुण ने बताया कि वह अपनी माता के साथ हिमाचल में रहने वाले रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वहां से वापस आकर बस से जालंधर बाईपास चौक में उतरे और वहां से घर जाने के लिए रिक्शा कर लिया। कैलाश नगर रोड पर अचानक पीछे से एक्टिवा पर आए आरोपी ने उसकी माता के कंधे पर टंगा पर्स छीन लिया और गगनदीप कॉलोनी की ओर चला गया। अचानक झटका लगने से उसकी माता सड़क पर जा गिरी।
पुलिस को स्नेचिंग की घटना के बारे में जानकारी देते महिला के घरवाले। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता आरोपी।