कॉलेज में एडमिशन लेने गया था, एक्टिवा हो गया चाेरी
लुधियाना| कॉलेज में एडमिशन लेने गए युवक का एक्टिवा चोरी हो गया। काफी तलाश के बाद युवक ने थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कार्रवाई कर रेलवे क्वार्टर के रहने वाले जतिंदर कुमार के बयान पर कार्रवाई की है। जतिंदर कुमार ने बताया कि वह खालसा कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए गया था। वापस आया तो देखा कि बाहर पार्किग में उसका एक्टिवा नहीं था। काफी तलाश के बाद पता चला कि किसी ने उसका एक्टिवा चोरी कर लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।