पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • काम पर जाने के लिए घर से निकला युवक लापता, पर्चा

काम पर जाने के लिए घर से निकला युवक लापता, पर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| काम पर जाने के लिए घर से निकला युवक शकी हालत में लापता हो गया। युवक गली नंबर तीन बावा कॉलोनी हैबोवाल का उमेश जैन है। थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने उमेश के भाई कीर्ति जैन की शिकायत पर नामालूम आरोपी पर अगवा कर बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कीर्ति ने बताया कि उसका भाई होजरी में काम करता है। 10 मई सुबह वह रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा और वापस घर भी नहीं लौटा। काफी जगह तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। उसने शक जताया कि किसी नामालूम आरोपी ने उमेश को अगवा कर लिया है और किसी अज्ञात जगह पर बंधक बना कर रखा है। पुलिस मामला दर्ज कर उमेश की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...