पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • दोनों आरोपियों और उनके रिश्तेदारों के घरों पर पुलिस ने की रेड

दोनों आरोपियों और उनके रिश्तेदारों के घरों पर पुलिस ने की रेड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेल ब्रेक कर भागे दो सगे भाइयों को 48 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मंगलवार को जसवीर सिंह और हरविंदर सिंह के रिश्तेदारों के घर पर भी रेड की। साथ ही उनके घरों पर भी छापेमारी की। उनके अमलोह स्थित घर पर पुलिस ने पैनी नजर रखी है। मगर फिर भी दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मंगलवार को भी पुलिस अफसरों और इंटेलिजेंस की टीमों ने जेल में जाकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने आरोपियों के साथ जेल में बंद चार अन्य हवालातियों को भी प्रोडक्शन वॉरंट पर लाकर पूछने में लगी हुई है।

आरोपियों की तलाश के लिए स्पेशल टीम का गठन

सतलुज ब्लॉक की बैरक नंबर 5 में 145 हवालाती और कैदी बंद हैं। पुलिस ने उनके साथ रहने और सोने वाले चार लोगों को ही वॉरंट पर लिया है। सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश करने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। उन लोगों की लिस्ट भी निकलवाई गई है, जो उनसे जेल में मुलाकात करने आए थे। जांच में यह भी पता चला है कि दोनों भाई नशे के आदी हैं। जेल में बंदी के दौरान उनसे मिलने वाले अन्य हवालातियों और कैदियों पर भी नजर रखी जा रही है। जबकि पता लगाया जा रहा है कि पिछली बार जब वह जेल में बंद थे तो उनके साथ कौन कौन से कैदी व हवालाती मिलते जुलते थे। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जेल ब्रेक के बाद जेल अधिकारियों ने सख्ती करते हुए ड्योढ़ी तक जाने वाले मोबाइल फोन पर भी रोक लगा दी गई है। केवल जेल सुपरिंटेंडेंट ही अपना मोबाइल फोन जेल के अंदर ले जा सकेंगे अन्य कोई भी मुलाजिम मोबाइल फोन अंदर नहीं ले सकेगा। जेल में काम रहे डॉग स्क्वायड की भी डयूटी पक्के तौर पर मेन गेट पर लगा दी गई है।

मंगलवार शाम को भी टीमें लेकर दोबारा मौका मुआयना किया गया। वारदात के समय ड्यूटी पर तैनात रहे मुलाजिमों से भी दोबारा पूछताछ की गई। अन्य कुछ हवालातियों और कैदियों के बयान भी दर्ज किए गए, ताकि सुराग मिल सके। आरोपियों के भागने की सूचना पुलिस कंट्रोल से दूसरे जिले और दूसरे राज्यों को दे दी गई है। -राजवीर सिंह, एडीसीपी-4

पिता की मौत के बाद बेची जमीन, बने अपराधी

खन्ना. 22 फरवरी रात को मलेरकोटला रोड स्थित आंध्रा बैंक की रसूलड़ा ब्रांच में सेंधमारी कर सोने के जेवरात और बंदूक चोरी करने के आरोप में जसबीर सिंह, हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। मगर सोमवार को दोनों जेल ब्रेक कर फरार हो गए। मूल रूप से जसबीर और हरविंदर सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। उनके तीसरे भाई इंदरजीत सिंह ने बताया कि पिता नछत्तर सिंह के पास करीब 5 एकड़ जमीन थी। खेतीबाड़ी से परिवार का गुजारा चलता था। पिता की मौत के बाद जसबीर सिंह ने जमीन बेच दी। वे खन्ना के गांव र|पालों आकर रहने लगे। इसी दौरान दोनों भाई अपराधी बन गए और चोरियां, नशा तस्करी करने लगे। उसने कहा कि जसबीर और हरविंदर की आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस आए दिन उनके घर आती थी। आंध्रा बैंक में सेंधमारी करके चोरी की वारदात के बाद जब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो माता महिंदर कौर काफी डर गई थी। वह घर छोड़ चुकी हैं और अपनी बेटी के पास खन्ना में रहती हंै। कुछ महीने पहले हरविंदर की शादी नाभा के पास हुई थी। उसकी प|ी रूपा भी इसलिए उसका साथ छोड़ चुकी है कि वह अपराधी है। आरोपियों की भाभी संदीप कौर के अनुसार रविवार तड़के करीब 4 बजे उनके घर का दरवाजा किसी ने जोर-जोर से खटखटाया। घर में उसका पति नहीं था। उसने पूछा कौन है, तो आवाज आई कि पुलिस वाले हैं। उसने दरवाजा खोला तो पुलिस ने तलाशी लेने के बाद जसबीर-हरविंदर के बारे में भी पूछा।

खबरें और भी हैं...