जैतों के तस्कर ने दोनों को नशा किया था सप्लाई, गिरफ्तार
लुधियाना/जगराओं| एसएचओ गुरमीत सिंह के बेटे जीवनजोत की नशे की ओवरडोज के कारण मौत के मामले में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने जैतों के बलकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया है। उससे 200 नशीला पाउडर और दो ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी कि उसके संबंध किन तस्करों के साथ हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि बलकरण ने ही जीवनजोत और दविंदर को नशा सप्लाई किया था, जिसके सेवन के बाद ही जीवनजोत की मौत हुई।
वहीं, हेड कांस्टेबल दविंदर सिंह को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। थाना सुधार के एएसआई कर्मजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी समेत दविंदर को सुधार सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने ले गए, फिर जगराओं कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस ने जीवनजोत का रास्ते में फेंका मोबाइल और अन्य सामान बरामद करने के लिए उसका तीन दिन का रिमांड कोर्ट से मांगा। मगर अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा।