पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रकबा के अकाली सरपंच समेत छह आरोपी नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना/मुल्लांपुर दाखा| थाना दाखा पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छेड़छाड़ और गाली-गलौच करने के आरोप में गांव रकबा के अकाली सरपंच उसकी घरवाली, भाई, भाभी और भतीजे के अलावा एक और व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले के जांच अफसर एएसआई बलजिंदर कुमार ने बताया कि गांव रकबा की गुरप्रीत कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका परिवार सरपंच भगवंत सिंह को पुदीना बेचता था। वह अपना प्लांट चलाने के लिए पैसे भी उधार ले जाता था। मगर जब उन्होंने भगवंत सिंह ने पांच लाख मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा। साथ ही उस पर बुरी नीयत रखने के अलावा अपने मोबाइल से मैसेज भेजकर संबंध बनाने को मजबूर करने लगा।

उसने बताया कि 5 मार्च 2017 को जब वह घर में अकेली थी तो भगवंत सिंह उसके घर आया और संबंध बनाने का दबाव डाला। इनकार पर आरोपी ने उससे जबरदस्ती की। उसने शोर मचाया तो जगदेव ने उसे बचाया। आरोपी ने भाई हिम्मत सिंह, भतीजे बलराज सिंह, प|ी सुखमिंदर कौर, भाभी सुखचैन कौर और बेटे गुरमीत सिंह को बुला लिया। उन्होंने घर में दाखिल होकर उसके पति निर्भय सिंह की पगड़ी उतार दी।

खबरें और भी हैं...