वाइस चेयरमैन को बर्खास्त करें कैप्टन अमरिंदर सिंह
लुधियाना| पंजाब वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जनाब जुनैद रजा खान और उनके सरकारी गनमैन के साथ हाथापाई और मारपीट पर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट (लुधियाना देहाती) के चेयरमैन अब्बास राजा ने रोष जताया। राजा ने हमलावर अल्पसंख्यक आयोग पंजाब सरकार के वाइस चेयरमैन तहसीन अहमद और उसके साथियों पर थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने दर्ज मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया। उन्होंने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर से आग्रह किया कि वह तहसीन अहमद को अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन के पद से बर्खास्त कर तुरंत गिरफ्तार करवाएं। अब्बास ने कहा कि अहमद ने राजनीतिक रंजिश के चलते वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और उनके गनमैन पर हमला कर अपनी निम्न स्तर की राजनीति और छोटी सोच को जगजाहिर किया है।