पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर के बाहर खेल रहा 11 साल का बच्चा लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| साहनेवाल की गणेश कॉलोनी का 11 साल का बच्चा घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया। गणेश कॉलोनी के सोनू कुमार ने थाना साहनेवाल पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका 11 साल का भांजा शिव कुमार सोमवार को घर के बाहर खेल रहा था, जो लापता हो गया। उन्होंने उसकी हर जगह तलाश की, मगर वह कहीं नहीं मिला। उनको शक है कि उनके बच्चे के किसी ने अगवा किया है। हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह ने सोनू कुमार के बयान पर नामालूम बच्चे को गायब करने के आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...