पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • फाइनल मुकाबले में एचडीएफसी बैंक ने लाइफस्टाइल को 32 रन से दी पटखनी

फाइनल मुकाबले में एचडीएफसी बैंक ने लाइफस्टाइल को 32 रन से दी पटखनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना

स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट मीडिया द्वारा भट्टियां में आयोजित किए जा रहे कॉरपोरेट सुपर क्रिकेट लीग 2018 छठे सीजन का समापन किया गया। एसईएम कॉरपोरेट क्रिकेट लीग 2018 का विनर एचडीएफसी बैंक को घोषित किया गया। फाइनल मैच एचडीएफसी बैंक और लाइफ स्टाइल के बीच खेला गया। एचडीएफसी ने 32 रन से मैच जीता। फाइनल में लाइफस्टाइल की टीम ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। एचडीएफसी की टीम ने 10 ओवर में 84 रन बनाए। दिव्यांश और रोहित ने 19-19 रन बनाए। लाइफस्टाइल की टीम 10 ओवर में 52 रन ही बना पाई। दिव्यांश को 19 रन और 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

कालसां काे हरा मिलकवाल ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | श्री माछीवाड़ा साहिब

ब्लाॅक माछीवाड़ा के गांव मिलकवाल में वेलफेयर स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से ग्राम पंचायत के सहयोग से 11वां शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट कालसा की टीम ने जीत लिया। फाइनल मैच कालसां की टीम ने मिलकवाल की टीम से खेला था। दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में यूथ कांग्रेस प्रधान हलका समराला से करनवीर सिंह ढिलों और शेर सिंह ने शिरकत की थी। फाइनल विजेता टीम को 8100 नकद और ट्राॅफी से सम्मानित किया और दूसरे नंबर वाली टीम को 5100 और ट्राॅफी दी गई। करीब पांच मैचों में 70 से ज्यादा रन बनाने वाले जस कालसां को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि बेस्ट बालक का खिताब दिलप्रीत सिंह और अजय कुमार को दिया गया। इस मौके पर अजय ठाकुर, एडवोकेट जसप्रीत सिंह, टीम कप्तान लाला, अमन, अजय आदि मौजूद थे।

विजेताओं को किया गया सम्मानित।

नवजोत को बेस्ट बेट्स मैन : लाइफस्टाइल के नवजोत को 234 रन और 7 विकेट्स लेने पर मैन ऑफ द सीरिज और बेस्ट बेट्स मैन घोषित किया गया। एचडीएफसी बैंक के विवेक और लाइफस्टाइल के सविंद्र को 10-10 विकेट्स लेने पर बेस्ट बॉलर का टाइटल दिया गया। सेमी फाइनल मैच में लाइफस्टाइल ने इंपीरियल फोर्ड के खिलाफ खेले मैच में 6 विकेट्स से मैच जीता। इंपीरियल फोर्ड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लेकर 10 ओवर में 71 रन बनाए। संदीप ने 31 रन बनाए। लाइफस्टाइल के नवजोत को 49 रन और एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सेमीफाइनल के दूसरे मैच में एचडीएफसी बैंक और सेंटेक्स फैब्रिक्स में मैच हुआ। इसमें एचडीएफसी की टीम ने 6 विकेट्स से मैच जीता। सेंटेक्स फैब्रिक्स ने टॉस जीतकर बैटिंग का निर्णय लिया। 10 ओवर में 73 रन बनाए। एडीएफसी बैंक के विवेक को 21 रन और एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

बेसबॉल में पंजाब ने कर्नाटक को 8-3 से हराया

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना

बेसबॉल एसोसिएशन चंडीगढ़ द्वारा आयोजित करवाए जा रहे 11वें बेसबॉल फेडरेशन कप में पंजाब की टीम को रिप्रजेंट कर रहे लुधियाना के छह खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम की कप्तानी कर रहे रवि दत्त, अरुण, नितिन, जतिन, वनिंदरजीत और अधिराज तूर लुधियाना के हैं। मेन्स सेक्शन में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में पंजाब ने कर्नाटक की टीम को 8-3 से हराया। रवि, अमित, अजय, वनिंदरजीत, गुरप्रीत, जतिन, संदीप और पुष्पिंदर ने ये स्कोर दिलाने में मदद की। सेमीफाइनल मैच में पंजाब की टीम ने चंडीगढ़ को 7-5 से हराया। रवि दत्त, गुरप्रीत और वनिंदरजीत ने दो-दो स्कोर किए। लीग स्टेज में भी पंजाब को दिल्ली ने 4-3 स्कोर से हराया। दूसरे मैच में पंजाब की टीम ने तेलंगाना को 10-0 के स्कोर से हराया। संदीप, पुष्पिंदर और जतिन ने दो-दो स्कोर किए। तीसरे लीग मैच में पंजाब ने महाराष्ट्र को 10-2 के स्कोर से हराया। रवि दत्त, जतिन, अजय, गुरप्रीत ने 1-1 रन बनाया। टीम के कोच सुखदेव सिंह औलख और हरबीर सिंह गिल रहे। एमेच्योर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी डॉ. सुधीर महेंद्रू ने विजेताओं को सम्मानित किया।

बेसबॉल फेडरेशन कप में शहर के 6 खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए।

बेसबॉल एसोसिएशन चंडीगढ़ द्वारा आयोजित 11वें बेसबॉल फेडरेशन कप में जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

23वीं जूनियर पंजाब स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप

लुधियाना को हरा फाजिल्का रहा विजेता

चैंपियनशिप में शॉट लगाता खिलाड़ी।

लुधियाना| गुरुनानक स्टेडियम में पंजाब सॉफ्टबॉल एसोसिएशन की ओर से 23वीं जूनियर पंजाब स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन ब्वॉयज टीमों के मैच करवाए गए। इस दौरान बारह मैच करवाए गए। इसमें मोहाली, मानसा, पटियाला, गुरदासपुर, संगरूर, फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, फाजिल्का की टीमों ने हिस्सा लिया। सेमी फाइनल मैच में लुधियाना की टीम ने मोहाली को 1-0 से हराया। फाजिल्का ने अमृतसर को 3-2 के स्कोर से हराया। हार्ड लाइन में अमृतसर ने मोहाली को 6-3 से हराया। फाइनल मैच फाजिल्का और लुधियाना के बीच खेला गया। लुधियाना को 6-3 के स्कोर से हराकर फाजिल्का ने जीत हासिल की। चैंपियनशिप में अमृतसर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में अरुण ढंड ने जीता गोल्ड

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना

41वीं यूएई ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में आयोजित मेन्स ओपन की सीनियर मास्टर चैंपियनशिप में लुधियाना के अरुण ढंड ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गार्मेंट्स की फैक्टरी के मालिक अरुण दुबई में आयोजित इस चैंपियनशिप में 55 डबल बैडमिंटन कैटेगरी में अपने साथी हरजीत सिंह(दिल्ली निवासी) के साथ विजेता रहे। चैंपियनशिप में विभिन्न कैटेगरी में 640 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। क्वार्टरफाइनल में अरुण ढंड और हरजीत सिंह ने इंडोनेशिया के एलेग्जेंडर और सुसियाप्पन को 21-19, 21-17 से हराया। सेमी फाइनल में मलेशिया के अब्दुल सलमान और एंटो देवी को 21-17, 21-18 से हराने में सफल रहे और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल में अरुण ढंड और हरजीत सिंह ने यूएसई लालमनी और अब्दुल सलाम को 21-16, 21-18 से हराया।

जीत की खुशी।

खबरें और भी हैं...