पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • जनरल कैटेगरी के 55% अंक वाले भी कर सकेंगे मैरिटोरियस स्कूलों के लिए अप्लाई

जनरल कैटेगरी के 55% अंक वाले भी कर सकेंगे मैरिटोरियस स्कूलों के लिए अप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

राज्य भर के मैरिटोरियस स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए शुरू किए गए मैरिटोरियस स्कूलों में ग्यारहवीं क्लास की 2018-19 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रही है। इस बार सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ क्वालिटी एजुकेशन फॉर पुअर एंड मैरिटोरियस स्टूडेंट्स ऑफ पंजाब ने मैरिटोरियस स्कूलों में अप्लाई करने की योग्यता में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां 80 फीसदी या इससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स ही अप्लाई कर सकते थे। लेकिन इस बार सोसायटी ने 2017-18 एकेडेमिक सेशन में उन दसवीं के स्टूडेंट्स को भी अप्लाई करने की छूट दी है जिन्हें बोर्ड रिजल्ट में 50 और 55 फीसदी अंक हासिल करने की उम्मीद है। सोसाइटी ने जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए न्यूनतम 55 फीसदी और एससी, एसटी कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंक हासिल करने पर भी अप्लाई करने की छूट दी है।

www.ssapunjab.org पर कराएं रजिस्ट्रेशन, लिखित टेस्ट 13 मई को

सीटें खाली रह जाने के कारण लिया फैसला: बताया जा रहा कि मैरिटोरियस स्कूलों में सीटें खाली रह जाने के कारण सोसाइटी की ओर से ये निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि मैरिटोरियस स्कूलों में राज्य के सभी गवर्नमेंट स्कूलों के स्टूडेंट्स के अलावा दशमेश गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बादल, दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवंडी साबो, दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटला सुल्तान और पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड से मान्यता प्राप्त आदर्श स्कूलों के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं।

मैरिटोरियस स्कूलों में एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स www.ssapunjab.org पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 30 अप्रैल शाम पांच बजे तक स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 13 मई को हर जिले में एक एग्जामिनेशन सेंटर में एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा। 21 मई को मैरिट लिस्ट घोषित की जोगी। स्टूडेंट्स राज्य में स्थापित दस मैरिटोरियस स्कूलों में अप्लाई कर सकते हैं। इसमें लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, मोहाली, पटियाला, फिरोजपुर, गुरदासपुर, संगरूर, होशियारपुर शामिल हैं। लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, मोहाली, पटियाला में स्थित मैरिटोरियस स्कूलों में नॉन मेडिकल में लड़कों की 120 लड़कियों की 180, मेडिकल और कॉमर्स में लड़कों की 40 लड़कियों की 60 सीटें मौजूद हैं। फिरोजपुर, गुरदासपुर, संगरूर में नॉन मेडिकल में लड़कों की 111 लड़कियों की 189, मेडिकल और कॉमर्स में लड़कों की 32 लड़कियों की 68 सीटें मौजूद हैं। होशियारपुर में ह्यूमैनिटीज के लिए 100 लड़कियों की सीटें हैं।

दसवीं के रिजल्ट में योग्यता के अनुसार नंबर न हासिल करने पर वापस होगी फीस दसवीं के रिजल्ट में अगर स्टूडेंट योग्यता के अनुसार नंबर हासिल नहीं करते तो उनके द्वारा जमा करवाई गई 200 रुपए की फीस वापस होगी। दो घंटे की अवधि वाला लिखित टेस्ट 100 नंबर का होगा। इसमें दसवीं क्लास के सिलेबस के इंग्लिश, साइंस और मैथ्स के सवाल पूछे जाएंगे। हर एग्जाम में स्टूडेंट्स को 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। ओवरऑल 50 पर्सेंट अंक लाने वाले को पास घोषित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...