एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर में रवि को पहला स्थान
लुधियाना| आईकेजी पीटीयू की ओर से घोषित एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट में गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (जीएनआईएमटी) गुजर खां कैंपस मॉडल टाउन के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। रवि मित्तल 87.8 पर्सेंट के साथ पहला स्थान पाने में सफल रहे। अवनीत कौर ने 85.1 पर्सेंट के साथ दूसरी, अवनीत कौर ने 83.8 पर्सेंट के साथ तीसरी और नारायण जिंदल ने 81.1 पर्सेंट के साथ चौथी पोजीशन हासिल की। इंस्टीट्यूट डायरेक्टर डॉ. एचएस संघा ने स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और फैकल्टी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।