स्टूडेंट्स को बताया लाल रंग का महत्व, प्रयोग
लुधियाना| पंजाब माता नगर स्थित चाइल्डहुड किंडरगार्टन में रेड डे मनाया गया। स्टूडेंट्स को लाल रंग के महत्व और प्रयोग के बारे में जानकारी देने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्टूडेंट्स ने रेड क्राफ्ट वर्क भी तैयार किया। इसके साथ ही रेड डे सांग का भी मजा लिया। प्रिंसिपल इशनीत शर्मा ने कहा कि इस तरह की एक्टिविटीज स्टूडेंट्स की जानकारी में इजाफा करती हैं।